What is web hosting in hindi वेब होस्टिंग क्या होती है?
जिस प्रकार अपने उत्पादों को रखने के लिए आपको एक दुकान रूपी स्थान की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार आपकी बिज़नेस website को online प्रदर्शित होने के लिए web hosting सेवा की जरूरत होती है|
सीधे और आसान शब्दों में –“web hosting आपकी वेबसाइट फाइल्स को storage space यानि रहने की जगह और access यानि सब लोगों तक पहुँचने का जरिया प्रदान करती है “|
Web hosting कैसे कार्य करती है?
होस्टिंग सेवा आपकी वेबसाइट फाइल्स को web servers (उच्च स्तरीय कम्प्यूटर्स ) पर store कर देती है| जब कोई भी आपकी वेबसाइट तक पहुँचने के लिए उसका address या URL अपने browser में लिखता है, तब ये web servers उस ग्राहक के अनुरोध को स्वीकार करते हुए उसके कंप्यूटर तक आपकी वेबसाइट फाइल्स की एक कॉपी पंहुचा देती है, जिसके परिणामस्वरूप ग्राहक के कंप्यूटर पर आपकी वेबसाइट खुल जाती है|
Post a Comment